{"_id":"69d6ac945b73fed2a0043ba6","slug":"22209-domestic-cylinders-distributed-in-a-day-dfsc-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66945-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में बांटे गए 22209 घरेलू सिलिंडर : डीएफएससी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में बांटे गए 22209 घरेलू सिलिंडर : डीएफएससी
विज्ञापन
फरीदाबाद एसजीएम नगर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन । फोटो जोगेँद्र शर्
डीएफएससी ने कहा, जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में एलपीजी गैस की किल्लत की चर्चाओं के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने बताया कि मंगलवार को जिले भर में रिकॉर्ड 22,209 घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप प्रतिदिन शत-प्रतिशत सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है, इसलिए जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही सिलिंडरों का अनावश्यक स्टॉक करें। अधिकारियों के अनुसार, सप्लाई चेन सुचारु रूप से चल रही है और स्टॉक की कोई कमी नहीं है। डीएफएससी ने सलाह दी है कि उपभोक्ता पैनिक की स्थिति से बचें और एजेंसियों पर अनावश्यक लाइन न लगाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि वितरण व्यवस्था पारदर्शी रहे। मांग और आपूर्ति के बीच कोई अंतर नहीं है, इसलिए सभी को समय पर गैस उपलब्ध होगी।