फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   220 street vendors got place in Dabua vegetable market vending zone

Faridabad News: डबुआ सब्जी मंडी वेंडिंग जोन में 220 रेहड़ी-पटरी वालों को मिली जगह

Thu, 20 Jul 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
220 street vendors got place in Dabua vegetable market vending zone
- अब नगर निगम में 13 जगहों पर बनाए वेंडिंग जोन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम ने डबुआ सब्जी मंडी के पास वेंडिंग जोन बनाकर 220 रेहड़ी-पटरी वालों को बृहस्पतिवार को जगह उपलब्ध करा दी है। पहले अतिक्रमण के चलते पुलिस ने रेहड़ी-पटरी वालों को हटा दिया था। इस पर नगर निगम ने पात्रों को जगह उपलब्ध कराया है। अब शहर में कुल 13 जगहों पर वेंडिंग जोन बन गए हैं।
नगर निगम रेहड़ी-पटरी वालों को जगह (स्ट्रीट वेेंडिंग जोन) उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए रेहड़ी पटरी वालों का सर्वे कराया हुआ है। शहर में 72 जगह वेंडिंग जोन बनाने के लिए उपयुक्त है लेकिन अभी 13 ही बने हैं। दूसरी ओर हाल में पुलिस ने बड़े स्तर पर शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। इसमें वार्ड आठ में डबुआ सब्जी मंडी में काफी संख्या में रेहड़ी पटरी वालों को हटा दिया गया था। इस पर नगर निगम ने डबुआ कॉलोनी की सब्जी मंडी के पास रेहड़ी वालों के लिए जगह तय कर दी है। इस वेंडिंग जोन में करीब 220 रेहड़ी-पटरी वालों को जगह दी गई है। निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि टीम ने बृहस्पतिवार को 220 रेहड़ी-पटरी वालों को जगह उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी को हिदायत दी गई हैं कि मिली जगह पर ही रेहड़ी लगाए। इसके अलावा सफाई का ध्यान रखे। अधिकारी ने बताया कि निगम की टीम वेंडिंग जोन पर नजर रखेगी ताकि व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जिला टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें सेक्टर 28 में वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। सेक्टर 28 में वेंडिंग जोन स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से स्मार्ट वेंडिंग जोन के नाम से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

----
5600 को बैंकों से लोन मिला
पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम को 17223 आवेदन किया था। निगम ने करीब 5600 पात्रों को बैंकों से दस-दस हजार रुपये का लोन उपलब्ध करा दिया है। करीब तीन हजार आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। पात्रों को ‘स्वनिधि से समृद्धि’ के तहत केंद्र की आठ योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, वन नेशनल वन राशन कार्ड, रजिस्टेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


वर्जन-

रेहड़ी-पटरी वालों को जगह उपलब्ध कराया जा रहा है। डबुआ काॅलोनी में वेंडिंग जोन बनाया गया है। वहीं, दोबारा से रेहड़ी वालों का पंजीकरण हो रहा है। इसके लिए निगम मुख्यालय में रोज कैंप लगाया जा रहा है।


-द्वारिका प्रसाद, शहरी परियोजना अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed