फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   22 lakhs snatched from woman in the name of selling basement

Faridabad News: बेसमेंट बेचने के नाम पर महिला से 22 लाख हड़पे

Thu, 26 Oct 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
22 lakhs snatched from woman in the name of selling basement
- दो साल पहले तय हुआ था मामला, नकद में हुई डील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला ने दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है बेसमेंट बेचने के नाम पर आरोपियों ने उससे 22 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता महिला मंजू यादव ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया वह राजीव कुमार और उसकी पत्नी पंकिता बाली को काफी समय से जानती है। साल 2021 में उसने राजीव से बेसमेंट खरीदने के लिए 22 लाख रुपये में सौदा तय किया था। राजीव ने फोन पर अपनी पत्नी पंकिता बाली से भी विदेश में बात कराई थी। पंकिता ने कहा वह भारत आकर इकरारनामा दे देगी तुम राजीव को रुपये दे दो। मंजू ने दो-दो लाख रुपये करके नकद 22 लाख रुपये राजीव को दे दिए। रजिस्ट्री कराने की बात पर आरोपी ने मंजू से बात बात करनी बंद कर दी। आरोप है पूरे षडयंत्र में राजीव के अलावा उसकी पत्नी पंकिता बाली, चालक अशोक कुमार, दोस्त कलोल दास, हार्दिक कुमार, पिता ओमप्रकाश, माता उर्मिला, नीलम बाली व सपना भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों ने मदद के नाम पर 6.67 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने पैसे देने की बजाय उल्टा मंजू के खिलाफ अलग-अलग थानों और चौकियों में केस दर्ज कराने की बात कही है। एनआइटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed