{"_id":"5bf2d127bdec22695d3610d0","slug":"21542639911-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट सिर्फ 82 मिनट में, जानें वॉयलेट लाइन के और फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट सिर्फ 82 मिनट में, जानें वॉयलेट लाइन के और फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से सोमवार को मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट तक लोगों का सफर सुहाना हो गया है। अब यहां से कश्मीरी गेट जाने वालों को सड़क पर वाहनों की भीड़भाड़ व लालबत्ती की परेशानी नहीं झेलनी होगी। मेट्रो में सवार होकर बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट तक 82 मिनट में पहुंच जाएंगे। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
एस्कॉटर्स मुजेसर से आगे बल्लभगढ़ तक विस्तारित लाइन पर सोमवार से शुरू मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। शाम को पांच बजे जनता के लिए मेट्रो के दरवाजे खोल दिए गए। वायलेट लाइन पर बल्लभगढ़ से सीधे कश्मीरी गेट तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
डीएमआरसी की वेबसाइट के अनुसार एस्कॉटर्स मुजेसर से कश्मीरी गेट तक 77 मिनट का समय लगता है। दो नए स्टेशन जुड़ने के बाद करीब ढाई मिनट का समय हर स्टेशन पर बढ़ जाएगा। ऐसे में दो स्टेशन पर पांच मिनट लगेंगे और यहां से कश्मीरी गेट तक 82 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। दो नए स्टेशन जुड़ने के बाद इस रूट पर कश्मीरी गेट तक 34 स्टेशन हो गए हैं।
विज्ञापन
हर सात मिनट में मिलेगी मेट्रो
मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से हर सात मिनट में मेट्रो मिल सकेगी। स्टेशन पर टिकट काउंटर के अलावा टिकट वेंडिंग मशीनें भी लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। आसपास औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण डीएमआरसी को यहां से यात्रियों की अच्छी संख्या मिलने की उम्मीद है। मेट्रो से पहले करवाए गए सर्वे के अनुसार प्रतिदिन 22 हजार से अधिक यात्रियों के मेट्रो में सफर करने की उम्मीद जताई जा रही है। एस्कॉटर्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन पर प्रति दिन 60 से 70 हजार यात्री मेट्रो में सफर करते हैं।
जानेंगे राजा नाहर सिंह का इतिहास
राजा नाहर सिंह स्टेशन पर लोग बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर प्रशासन ने उनकी जीवनी के बोर्ड लगाएं हैं, जोकि हिंदी और अंग्रेजी दोनों में हैं। इसके अलावा राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर राजा नाहर सिंह के चित्र के अलावा उनके महल के चित्र भी स्टेशन की दिवारों पर उकेरे गए हैं।