{"_id":"5b7ea8d342c792463b3b59d5","slug":"21535027411-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय जिला खेल रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय जिला खेल रतियोगिता शुरू
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता शुरू
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय 64वीं एसजीएफआई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसीपी तिगांव अमन यादव द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अमन यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में खेल की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए। स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा संचालित यह चार दिवसीय 64वीं एसजीएफआई डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अगस्त तक स्कूल प्रांगण में चलेगी। प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आर्चरी कोच नीरज वशिष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर धर्मपाल यादव, हरबीर, विक्रम सिंह, सुरजीत अधाना, राजू वर्मा, मुकेश यादव, हेम अधाना, बेगराज नागर, रविश्वर त्यागी, जीतराम, रामी, बलवीर यादव, सीएल गोयल, शम्मी यादव, कुलविंदर कौर व अन्य गणमान्य लोग रहे। ब्यूरो