फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दिल्ली-फरीदाबाद के डेंगू मेलेरिया के मरीजों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली-फरीदाबाद के डेंगू मेलेरिया के मरीजों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-फरीदाबाद के डेंगू मेलेरिया के मरीजों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग
मच्छरों से जंग के लिए दिल्ली-फरीदाबाद ने मिलाया हाथ
विज्ञापन

- डेंगू-मलेरिया के मरीजों पर रखी जाएगी संयुक्त निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मच्छरों से जंग के लिए अब दिल्ली-हरियाणा के अफसर एक साथ हो गए हैं। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दिल्ली-एनसीआर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। फरीदाबाद की ओर से मलेरिया विभाग प्रभारी डा. राम भगत ने इस बैठक में शिरकत की।
दिल्ली में हुई इस बैठक में मच्छर और इनसे जनित रोगों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मंथन किया गया। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। समझौते के अनुसार अब डेंगू मलेरिया के संभावित मरीजों के डाटा पर दिल्ली और इससे सटे हरियाणा के जिलों का स्वास्थ्य विभाग अपनी नजर बनाए रखेंगे। इससे संभावित मरीजों के इलाज की जानकारी भी रखी जाएगी। इससे दोनों क्षेत्र के मलेरिया-डेंगू मरीजों की संख्या भी साझा हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने मलेरिया विभाग प्रभारियों से आपसी सहयोग बढ़ाने की बात कही है। मीटिंग में अन्य कई जिलों से मलेरिया प्रभारियों ने भी भाग लिया। हर जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज करने की भी बात कही गई। डा. रामभगत के अनुसार इस बैठक में फरीदाबाद-दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, रोहतक स्वास्थ्य विभाग के अफसर शामिल हुए थे।
विज्ञापन


- जिले में 50 मलेरिया और 2 डेंगू के संभावित मरीज
जिले में बुधवार तक मलेरिया के 50 और डेंगू के 2 संभावित मामले आ चुके हैं। एक ही सप्ताह में दो संभावित डेंगू के मामले आए हैं। चार वर्ष के बच्चे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती ऋतु को भी डेंगू का संभावित मरीज माना जा रहा है। डा. रामभगत ने बताया कि ऋतु में डेंगू के लक्ष्ण देखे गए हैं। खून की जांच कर ली गई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही डेंगू की पुष्टि की जा सकती है। मलेरिया विभाग प्रभारी डा. रामभगत का कहना है कि रिपोर्ट आने में चार से पांच दिन का वक्त लगेगा, तब तक ऋतु के स्वास्थ्य की पूरी निगरानी की जा रही है। जिले में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दिन रोज अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed