फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   -रिक्शा से मशव्रो स्टेशनपहुंचनाहोगा आसान

-रिक्शा से मशव्रो स्टेशनपहुंचनाहोगा आसान

Sat, 02 Dec 2017 07:09 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
-रिक्शा से मशव्रो स्टेशनपहुंचनाहोगा आसान

विज्ञापन
ई-रिक्शा से मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा आसान

फरीदाबाद। मेट्रो के साथ लगते सेक्टर वासियों को अब स्टेशन आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) निदेशक (ऑपरेशन) शरत शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने स्मार्ट ई कंपनी के अधिकारियों के साथ शनिवार को एस्कॉर्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन से 150 ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में यह रिक्शे चार मेट्रो स्टेशनों को कवर करेंगे। अगले साल तक सभी स्टेशनों पर ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध होगी।
गुरुग्राम व नोएडा के बाद फरीदाबाद ऐसा तीसरा शहर है जहां से ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पहले चरण में एस्कॉर्टस मुजेसर, बाटा चौक, नीलम चौक अजरौंदा व ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध होगी। जबकि अगले साल तक इस सुविधा को बढ़ाकर सभी मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए करीब एक हजार ई-रिक्शा लांच किए जाएंगे। ये ई-रिक्शा मेट्रो स्टेशन से चार किलोमीटर के दायरे में चलेंगे। इन रिक्शा में दो किलोमीटर तक 10 रुपये और इसके बाद 5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जाएगा। डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा में डिजिटल पेमेंट का भी प्रावधान है और मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से भी किराए का भुगतान किया जा सकेगा। स्मार्ट ई-रिक्शा के सीईओ व फाउंडर गोल्डी श्रीवास्तव ने बताया कि ई-रिक्शा की सुविधा सुबह 7 बजे से फरीदाबाद के चारों मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगी। रात को मेट्रो सेवा बंद होने के बाद उन्हें सेक्टर-10 में बनाए गए सेंटर में चार्जिंग के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए ई-रिक्शा कारगर
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ई-रिक्शा तथा अन्य इलेक्ट्रिक वाहन इस पर नियंत्रण रखने में काफी कारगर साबित होगा। इस नई शुरूआत पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि इको फ्रेंडली पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए ही फरीदाबाद को सही मायने में स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है। सरकार प्रदूषण रहित ट्रांसपोर्ट सिस्टम की स्थापना की दिशा में हर पहल के साथ है। उन्होंने कहा कि जल्द रही फरीदाबाद में ई-रिक्शा के साथ इलेक्ट्रिक बसें भी चलाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट का कोई विकल्प नहीं है। फरीदाबाद को वायु और ध् वनि प्रदूषण से बचाने के लिए इस पहल को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित और आरामदायक
- एक समय में अधिकतम 4 यात्री
- जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और हेल्पलाइन नंबर
- व्हीकल, ड्राइवर और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस


टिकाऊ और किफायती
- बैटरी से चलने वाली इसलिए प्रदूषण रहित
- किफायती फ्लैट-टिकट प्राइजिंग
- डिजिटल पेमेंट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed