{"_id":"594674fa4f1c1b906e8b4bc7","slug":"21497789690-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमायुक्त यह सुनिश्चित करें की बैक डोर से नहीं होगी कोई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमायुक्त यह सुनिश्चित करें की बैक डोर से नहीं होगी कोई भर्ती
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नई भर्तियों में किसी प्रकार की हेराफेरी न हो’
निगमायुक्त यह सुनिश्चित करें कि नई भर्तियों में किसी प्रकार की कोई हेराफेरी न हो, इसमें बैक डोर से किसी का प्रवेश न हो। ये मांग नगर निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह कर रहे भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने की है।
यहां सत्याग्रह कर रहे बाबा रामकेवल ने कहा कि पाकिस्तान से उजड़ कर आए लोगों ने फरीदाबाद शहर को बसाया था लेकिन नगर निगम के भ्रष्टाचारियों, राजनेताओं और अधिकारियों के गठजोड़ ने इसे उजाड़ने का काम किया है। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि इस आंदोलन को वह हल्के में लेने की भूल न करें। यह व्यक्ति विशेष का आंदोलन न होकर फरीदाबाद की जनता का आंदोलन है।
उन्होंने शहर के सभी राजनैतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सत्याग्रह के समर्थन में आने की अपील की। निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने पूर्व में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर पिछले 33 दिनों सत्याग्रह पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मंच को रोजाना सामाजिक संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है। संत नामदेव समाज के प्रधान विनोद तोलंबिया, पूर्व प्रधान दलीप पंवार, सचिव त्रिलोक रोहिल्ला, सदस्य प्रमोद रोहिल्ला व हरकिशन रोहिल्ला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का समर्थन किया। सत्याग्रह कर रहे डॉ. ब्रह्मदत्त ने कहा कि कुछ रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने की चल रही व्यापक चर्चाओं के बीच काफी लोग मंच से यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मिल रहे हैं कि इन भर्तियों में किसी प्रकार की हेराफेरी न हो। मंच ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इस भर्ती को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।