फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   21 new electricity sub stations will be built in Greater Faridabad

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में बनेंगे 21 नए बिजली सब स्टेशन

Sat, 01 Feb 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
21 new electricity sub stations will be built in Greater Faridabad
स्मार्ट सिटी की ओर से सर्वे कर उपयुक्त जगह की पहचान शुरू की गई
विज्ञापन


अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू हो गई है। इस एरिया में वर्ष 2027 मार्च तक 33 केवी के 21 नए बिजली सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्मार्ट सिटी की ओर से सर्वे कर उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही है।
इससे ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले करीब पांच लाख परिवार को फायदा होगा। सब-स्टेशन बनाने के लिए बिजली निगम ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। बिजली आपूर्ति पर्याप्त न होने के कारण नए बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। जबकि ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी तेजी से बढ़ रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यहां सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। सेक्टरों में बिजली घर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें एचएसवीपी के सेक्टर 78, 79, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87, 88 व 89 सेक्टर में 33 केवी बिजली सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसका खाका तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में कई बिजली घर बनाने हैं। इसके लिए सर्वे की प्रकिया पूरी हो गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र अत्री, कार्यकारी अभियंता ओल्ड फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article