फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20.60 lakh duped by promising profits on investment in trading

Faridabad News: ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 20.60 लाख ठगे

Sun, 28 Sep 2025 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
20.60 lakh duped by promising profits on investment in trading
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-28 में रहने वाले युवक को शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर मुनाफे का झांसा देकर 20.60 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि लगभग एक साल तक आरोपियों ने निवेश कराया और मुनाफे का झांसा दिया। रिफंड के लिए कहा गया तो वे टरकाने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-28 के रहने वाले गौरव गोयल ने दी है। इनका कहना है कि इंस्टाग्राम पर सितंबर 2024 में विज्ञापन देखा था। इसके जरिये संपर्क किया तो आरोपियों ने कहा कि उनकी एक विशेष टीम है और कंपनी की अलग एप है जहां पर ट्रेडिंग की जाती है। इनकी कंपनी के जरिये निवेश करने पर ये काफी मुनाफा दिलाते हैं। आरोपियों ने व्हाट्सएप मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद प्ले स्टोर से सवर्त ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराई और फिर खाता खोला गया। एप के जरिये ही आरोपी निवेश कराने लगे। धीरे-धीरे कर आरोपियों ने 20.60 लाख रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया। पुलिस के अनुसार सितंबर 2024 से लेकर 11 सितंबर 2025 के दौरान ये ठगी हुई है। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed