फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता के खाते से रुपये निकालने के आरोप में एक नामजद

दुष्कर्म पीड़िता के खाते से रुपये निकालने के आरोप में एक नामजद

Thu, 07 Feb 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के खाते से रुपये निकालने के आरोप में एक नामजद
दुष्कर्म पीड़िता के खाते से रुपये निकालने के आरोप में एक नामजद
विज्ञापन


फरीदाबाद। दुष्कर्म पीड़िता को मिली मुआवजा राशि (आर्थिक मदद) में गोलमाल कर उसके खाते से 43 हजार 500 रुपये निकालने के आरोप में सेंट्रल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अदालत में कार्यरत एक कर्मचारी सहित दो और लोगों की भी मिलीभगत है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
थाना सूरजकुंड क्षेत्र निवासी एक दुष्कर्म पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगभग चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी। किशोरी के साथ मार्च 2016 में दुष्कर्म हुआ था। किशोरी के पिता के अनुसार अदालत में कार्यरत एक कर्मचारी ने मुआवजा राशि देने के लिए उनसे चेक मंगवाए थे। एक चेक के माध्यम से तो उनके खाते में रुपये डाले गए, जबकि दूसरे चेक से खाते से 43 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित कि पिता को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोना सिंह ने शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस को मामला दर्ज करने के पत्र लिखा। कार्रवाई से पहले सीजेएम मोना सिंह ने सत्र न्यायाधीश को भी घटना की जानकारी दी। जिला जज ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। बुधवार को थाना सेंट्रल पुलिस ने सोहना निवासी चंद्र प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दो और लोग भी शामिल हैं। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed