फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   छात्रा परिवहन योजना का 129 छात्राओं को मिला लाभ

छात्रा परिवहन योजना का 129 छात्राओं को मिला लाभ

Fri, 02 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
छात्रा परिवहन योजना का 129 छात्राओं को मिला लाभ

विज्ञापन
छात्रा परिवहन योजना का 129 छात्राओं को मिला लाभ
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं को नवंबर से परिवहन योजना के तहत चार रुपये प्रति किलोमीटर किराया भत्ता लाभ मिलना शुरू होगा। राज्य सरकार की बेटी पढ़ाओ योजना के तहत वार्षिक 10 लाख रुपये का बजट इसके लिए आवंटित किया गया है। इसमें यातायात सुविधा और 4 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता दिया जाएगा। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर और खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को ले जाने वाले ऑटो को रवाना किया।
राज्य सरकार की ओर से इसी वर्ष छात्रा परिवहन योजना की घोषणा की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए आने वाली छात्राओं को यातायात भत्ता पढ़ाई के लिए मनोबल बढ़ाने में सहायता करेगा। फरीदाबाद में दो खंड बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में से मात्र बल्लभगढ़ राजकीय स्कूलों की छात्राएं योजना के तहत योग्य हैं। चयनित सभी 129 छात्राओं को परियोजना लान्च के दिन शुक्रवार से ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर का कहना है कि इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से दूर स्थित स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को ही दिया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में कम से कम 4 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ये लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन


इन 9 स्कूलों की छात्राएं हैं लाभार्थी:
अटाली स्थित राजकीय हाई स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घरोढ़, कौराली, सीकरी, फतेहपुर बिल्लौच, भनकपुर, अरूआ और बल्लभगढ़ स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक बालिका विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed