{"_id":"5bb8f314867a5567f1576bc4","slug":"201538847508-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड लाइनमैन को बहाल करने की कर्मचारियों ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्पेंड लाइनमैन को बहाल करने की कर्मचारियों ने की मांग
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बर्खास्त लाइनमैन को बहाल करने की मांग
फरीदाबाद। लाइन पर काम करते समय बिजली कर्मचारी की मौत के मामले में एक लाइनमैन को बर्खास्त करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर एनएच-4 सबडिवीजन कर्मचारियों ने काम-काम ठप कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लाइनमैन को बहाल करने की मांग की। वहीं बिजली विभाग अधिकारियों जांच को ठीक बता कर विभाग के फैसला बताया है।
आल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनिट के प्रधान पुष्कर व सेक्रेेटरी करतार सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले साथी कर्मचारी लाइन पर काम करते समय हादसे का शिकार हो गया था। इसमें उनकी मौत हो गई थी। एसई की ओर से इस मामले की जांच शुरू कराई गई। जांच के बाद कार्यकारी अभियंता ने जो रिपोर्ट एसई को सौंपी है। उसमें सिर्फ लाइनमैन विजय कुमार को दोषी ठहराया गया और उसे बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी अधिकारी शामिल थे, जिनकी लापरवाही की वजह ये यह हादसा हुआ। इसमें जेई व एचवीपीएन के कर्मचारी भी शामिल थे। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि अगर कार्रवाई की जानी है तो इस मामले में संलिप्त हर अधिकारी व कर्मचारी पर हो। लाइनमैन विजय को बहाल किया जाए। इस संबंध में एनआईटी चार सबडिवीजन एसडीओ रणवीर सिंह का कहना है कि जांच दोषी पाए जाने पर ही कार्रवाई की गई है। ब्यूरो