फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक बताएंगे बड़खल झील भरने का तरीका

आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक बताएंगे बड़खल झील भरने का तरीका

Mon, 16 Jul 2018 06:56 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक बताएंगे बड़खल झील भरने का तरीका
देहरादून के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

-------------------------------

आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक बताएंगे बड़खल झील भरने का तरीका
- हाइड्रो जियोलॉजी वैज्ञानिक डेढ़ माह में तैयार करेंगे फिजिबिलिटी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की पहचान कही जाने वाले बड़खल झील कृत्रिम संसाधनों से भरे जाने के बाद लबालब रहेगी या यह पानी दरारों से रिस जाएगा इसका निर्धारण आईआईटी रुड़की के हाइड्रो जियोलॉजी वैज्ञानिक करेंगे। यानी बड़खल झील की रौनक अब आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर टिकी है।
बड़खल झील की प्राकृतिक रौनक लौटाने के लिए 2012 से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पद संभालने के बाद बड़खल झील भरने की घोषणा की थी। ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल बड़खल झील को समय सीमा में पानी भरने के लिए मुख्यमंत्री ने यह काम सिंचाई विभाग से लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सौंप दिया। भूवैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक झील की तलहटी में दरारें पड़ने की वजह से पानी रिस गया था। यह समस्या दोबारा न हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने झील को स्मार्ट तरीके से भरने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सलाहकार एनके कटारा ने बताया कि झील को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित पानी से भरा जाना है। आईआईटी रुड़की के हाइड्रो जियोलॉजी वैज्ञानिकों की सलाहकारी रिपोर्ट मांगी गई है कि यह पानी झील में भरा रहेगा या फिर पानी दरारों से रिस जाएगा और झील सूख जाएगी। संस्थान को 12 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। झील को एसटीपी के पानी से भरने की डीपीआर तैयार हो चुकी है, आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आने के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed