{"_id":"5acf92f24f1c1b463d8b4d14","slug":"201523553010-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म नानक शाह फकीर पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म नानक शाह फकीर पर रोक लगाने की मांग
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिल्म नानक शाह फकीर पर रोक लगाने की मांग
फरीदाबाद। फिल्म नानक शाह फकीर के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सिख संगठनों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी की ओर से जिले के सभी सिनेमा प्रबंधकों को भी ज्ञापन की कॉपी देकर फिल्म नहीं दिखाने की अपील की गई है।
सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि फिल्म में एक कलाकार को गुरु नानक देव जी के रूप में दिखाया गया है, जोकि जोकि सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। सिख धर्म के सिद्धांत किसी भी परिस्थिति में किसी भी गुरु या गुरु के परिजन, मित्र संबंधी का वेष धारण करने की अनुमति नहीं देता। यहीं नहीं फिल्म में कई ऐसे दृश्य व बातें दिखाई गई है जो सिख परंपरा, संस्कृति, सिद्धांतों के खिलाफ है। यदि इस फिल्म का प्रसारण होता है तो देश का यह अल्पसंयक वर्ग पूरी तरह से आहत होता है। उन्होंने ज्ञापन के राष्ट्रपति से मांग की है कि फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने का तुरंत अध्यादेश जारी करें ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। इसके बाद सिख संगत ने क्षेत्र के सभी सिनेमा घरों के प्रबंधकों को भी लिखित में इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर सं. मनजीत सिंह चावला, बहादुर सिंह, वेद भाटिया, सुरेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह माटा, हरबचन सिंह, सुजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत वालिया, इंद्र सिंह, आत्मा सिंह, जसविंद्र सिंह, रूबि जितेंद्र कौर, राजा काकू सहित काफी तादाद में सिख संगत मौजूद थी।