फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नीमका जेल में कैदी कहां चार्ज करते हैं मोबाइल

नीमका जेल में कैदी कहां चार्ज करते हैं मोबाइल

Thu, 14 Sep 2017 06:55 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
नीमका जेल में कैदी कहां चार्ज करते हैं मोबाइल

विज्ञापन
नीमका जेल में कैदी कहां चार्ज करते हैं मोबाइल


ऐहतेशाम उद्दीन अहमद
फरीदाबाद। नीमका जेल में औसतन हर सातवें दिन किसी न किसी कैदी के पास से मोबाइल बरामद किया जाता है। इस वर्ष 10 सितंबर तक जेल में बंद 35 कैदियों के पास से जेल प्रशासन ने मोबाइल, सिम आदि बरामद किए लेकिन शायद ही किसी कैदी के पास से चार्जर मिला हो। आखिर कैदी यह मोबाइल फोन कहां चार्ज करते हैं, ये एक बड़ा सवाल है और जेल प्रशासन को इसकी खबर नहीं है।
समाज से अलग-थलग करने के लिए बंद किए गए कैदियों के लिए नीमका जेल की दीवारें शायद अब बाधा नहीं रहीं। यह अपराधी जेल के अंदर से मोबाइल फोन के जरिए अपना धंधा चला रहे हैं। हर साल नीमका जेल में कैदियों से 35-40 मोबाइल और सिम बरामद होते हैं। जेल प्रशासन मोबाइल तो जब्त कर लेता है लेकिन उसे यह नहीं मालूम होता कि कैदी उसका इस्तेमाल कब से कर रहा था। इस साल 10 सितंबर तक कैदियों से 35 मोबाइल बरामद किए गए। जेल में हर समय किसी न किसी कैदी के पास मोबाइल रहता है।
विज्ञापन

यह मोबाइल फोन जेल में पहुुंचते कैसे हैं। यदि पहुंच गए तो इनकी बैट्री कहां और कब चार्ज की जाती है जेल प्रशासन इसकी जांच नहीं करता। जेल सूत्रों के मुताबिक, छिपा कर रखे गए इन मोबाइल फोन की बैट्री भी चार्ज की जाती है। सूत्रों के मुताबिक जेल में बैट्री चार्जिंग का भी कारोबार चलता है। इसमें छोटे तबके के कर्मचारी मिले हुए हैं। यह काम बैरकों में नहीं हो सकता, बैरकों में पंखे-बल्व के स्विच तो होते हैं लेकिन उनमेें सॉकेट नहीं दिए जाते। दूसरे, बैरक में चार्जिंग करने पर विरोधी गुट के कैदी शिकायत कर देते हैं। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि मोबाइल फोन औचक निरीक्षण में कम मुखबिरी के जरिए ज्यादा बरामद होते हैं। सूत्रों के मुताबिक बैट्री चार्जिंग का खेल जेल के अंदर चोरी छिपे चलता है। इसके लिए अच्छा खासा सुविधा शुल्क तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित है वायरिंग
जेल में कैदी बिजली के तार का दुरुपयोग न कर सकें, इसलिए वायरिंग सुरक्षित ढंग से की जाती है। अंडर ग्राउंड वायरिंग की वजह से मोबाइल चार्जिंग तक इन बिजली के तारों तक पहुंचना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में मोबाइल फोन उन जगहों पर चार्ज किए जाते हैं जहां बिजली के सॉकेट या कटिया लगाने का जुगाड़ हो। हालांकि, इन जगहों की कड़ी निगरानी होती है।

कैदियों तक पहुंच जाता है मोबाइल
सुरक्षित नीमका जेल में कैदियों तक मोबाइल फोन कैसे पहुंच जाता है यह भी जांच का विषय है। सदर बल्लभगढ़ थाने से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में जेल में कैदियों को मोबाइल उपलब्ध कराने में दो बंदी रक्षकों की भूमिका सामने आई थी। इन दोनों बंदी रक्षकों को कैदी तक मोबाइल पहुंचाने का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी का मानना है कि मोबाइल फोन और प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर पहुंचाने मेें कुछ वार्डर और बंदी रक्षकों की भूूमिका हो सकती है।

अपनों से बात करने के लिए है लैंडलाइन सुविधा
अधिकारियों के मुताबिक कैदियों की सुविधा के लिए जेल में लैंड लाइन सुविधा है। कैदी एक सप्ताह में दो फोन नंबरों पर पैंतीस मिनट तक बात कर सकता है। दरअसल कैदी जो नंबर देता है जेल प्रशासन पहले उसका वेरिफिकेशन कराता है कि यह परिवार के सदस्य का है या नहीं, वेरिफाई होने पर ही बात कराई जाती है। यह पाबंदी ही अपराधियों के लिए परेशानी का कारण है, परिवार वालों के अलावा गुर्गों से बात करने के लिए उन्हेें मोबाइल फोन ही रखना पड़ता है। जेल सूत्रों ने बताया कि बड़े अपराधी जेल के अंदर से ही गिरोह के सदस्यों से जुड़े रहते हैं। हत्या, लूट, फिरौती आदि घटनाओं को अंजाम देने के लिए यह अपराधी अपने गुर्गों को निर्देश देते हैं और बाहर की आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते रहते हैं।


आंकड़े बोलते हैं
वर्ष बरामद मोबाइल
2014 38
2015 25
2016 22
2017 आज तक 35

समय समय पर निरीक्षण कर कैदियों से मोबाइल बरामद किए जाते हैं और उनके खिलाफ सदर बल्लभगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। कैदी फोन कहां से लाते हैं और कहां चार्ज करते हैं यह पुलिस की जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करती है।
प्रवक्ता, नीमका जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed