फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   200 youth selected for the first phase of employment fair

Faridabad News: रोजगार मेला के प्रथम चरण के लिए 200 युवाओं को किया चयनित

Tue, 12 Dec 2023 11:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
200 youth selected for the first phase of employment fair
- युवाओं को ढाई लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज की जॉब की गई ऑफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएच-4 स्थित आईटीआई परिसर में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। युवाओं ने विभिन्न ट्रेडों में 220 पंजीकरण कराया, इनमें से 200 युवाओं का प्राथमिक चरण में चयन किया गया। अब यह दूसरे चरण में कंपनी में साक्षात्कार के बाद नौकरी मिल सकेगी। युवाओं को न्यूनतम 216000 हजार से लेकर अधिकतम 264000 रुपये प्रति वर्ष का पैकेज देने का आश्वासन दिया गया है। मेले में फरीदाबाद, पलवल व मेवात के युवाओं ने हिस्सा लिया।
करीब 20 युवा एचआर के नजर में खरे नहीं उतरे, इसकी वजह से युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रबंधन ने विश्वास दिलाया है कि आगे तीन महीने में दोबारा रोजगार मेल आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय रोजगार अधिकारी सुनीता यादव व जिला रोजगार अधिकारी योगेश कुमार उपस्थित रहें। रोजगार मेले में सुबह नौ बजे से ही पंजीकरण कराने में जूट गए थे। दोपहर 12 बजे तक करीब 220 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जेसीबी इंडिया लिमिटेड, केएल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बोहरा रवर्स प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड, इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें से सबसे अधिक मांग फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल, मशीनिस्ट ग्राइंडर, डीजल मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल व मैकेनिकल की रही।
विज्ञापन

कंपनियों ने बड़ी संख्या में युवाओं का मौके पर ही साक्षात्कार किया। इनमें से कुछ युवाओं को मौके पर ही नौकरी ज्वाइन कराने का आश्वासन किया गया। कुछ नामचीन कंपनियों के एचआर हेड ने दूसरे राउंड के साक्षात्कार के बाद नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य रविंदर पाल, वर्ग अनुदेशक कम रोजगार अधिकारी रजत राणा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है युवा
इस प्रकार का रोजगार मेला हमेशा लगते रहना चाहिए। इससे युवाओं को रोजगार के साक्षात्कार के लिए भटकना नहीं पड़ता है। उन्हें एक ही जगह पर कई कंपनियों के अधिकारियों से मिलने का मौका मिलता है।


- रोहित, अभ्यर्थी
संस्थान की ओर से अच्छी पहल है। प्राथमिक चरण में मेरा तीन कंपनियों में मेरा चयन हुआ है, इसमें से जहां बेहतर वेतन मिलेगा उसमें ज्वाइन करूंगा। फाइनल साक्षात्कार के लिए मुझे कंपनी में जाना पड़ेगा।
- आदर्श, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed