{"_id":"61530d9a8ebc3e627031c724","slug":"20-thousand-street-lights-damaged-for-nine-months-faridabad-news-noi607229165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह से 20 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह से 20 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में नौ माह से 20 हजार स्ट्रीट लाइटें खराब है। शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से अपराधों के बढ़ने की संभावना है। लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला है। अब जनप्रतिनिधियों ने भी नगर निगम आयुक्त से स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। जिससे की नवरात्र और दिवाली जैसे त्योहारों में शहर में अंधेरा न रहे।
नगर निगम क्षेत्र में 40 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। निगम ने एक एजेंसी को 1.5 करोड़ रुपये में एक साल के लिए ठेका दिया है। इसमें 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। लेकिन, इन्हें अब तक बदला नहीं गया। नीलम-बाटा रोड, हार्डवेयर-सोहना रोड सहित कई जगह एलईडी लाइटें लगाई गई। लेकिन, खराब हो गई है। सबसे ज्यादा बदहाली सेक्टर-15-16 मोड़ की है। सड़क पर रात के समय अंधेरा होने के कारण असामाजिक तत्व महिलाओं को परेशान करते हैं। इसे लेकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इसकी वजह ठेकेदार को बकाया भुगतान न होना बताया गया है।
10 हजार शिकायतों पर सुनवाई नहीं
शहर में सड़कों के साथ खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या लंबे समय से चली आ रही हैं। इनमें छोटी-बड़ी सभी लाइटें खराब है। लोग नगर निगम से शिकायत करते हैं लेकिन उनका समाधान नहीं होता है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने से 10 हजार स्ट्रीट लाइटों की शिकायत लंबित पड़ी है। इनका अभी कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर उन्हें कई शिकायत मिली हैं। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिन लाइटों को बदलने की जरूरत है उन्हें बदला जाएगा।
- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम