फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मोबाइल टावर के विरोध में डीटीपी का घेराव

मोबाइल टावर के विरोध में डीटीपी का घेराव

Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर के विरोध में डीटीपी का घेराव

विज्ञापन
मोबाइल टावर के विरोध में वरिष्ठ वास्तुकार का घेराव
- मोबाइल टावर के 100 मीटर दायरे में आ रहे चार अस्पताल और चार स्कूल
- घनी आबादी से हटाकर दूर लगाने की मांग कर रहे सेक्टर दो के लोग

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाए जाने के से गुस्साए बल्लभगढ़ सेक्टर दो के नागरिकों ने मंगलवार को निगम कार्यालय में आर्किटेक्ट कार्यालय का घेराव किया। इन लोगों का आरोप था कि सीएम विंडो और आला अधिकारियों से शिकायत के बावजूद ठेकेदार जबरन टावर लगा रहा है। वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लों ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।

पार्षद दीपक चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ वास्तुकार के कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि हंस अस्पताल की छत पर मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। इसका विरोध यहां के लोग काफी पहले से करते आ रहे हैं। दीपक चौधरी ने बताया कि जिस जगह टावर लगाया जा रहा है उसके सौ मीटर के दायरे में चार अस्पताल, दो स्कूल और दो प्ले स्कूल हैं। टावर से निकलने वाला रेडिएशन मरीजों के साथ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह है। कैप्टन जीवन सिंह भाटी का कहना था कि मोबाइल टावर आबादी से दूर लगाया जाए ताकि लोगों पर इसके रेडिएशन का असर न पड़े। इन लोगों का आरोप था कि ठेकेदार जबरन फाइबर केबल बिछा रहा है विरोध करने पर बाउंसर बुला लेता है। ढिल्लों ने बताया कि सरकार की पॉलिसी के मुताबिक मोबाइल टावर को डीम्ड परमिशन होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर मोबाइल टावर दूसरी जगह लगवाने की सिफारिश सरकार से की जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, रघुवर दयाल, बाल किशन सैनी, बलवंत सिंह तेवतिया, रामभरोसे, रणधीर सिंह, सूबेदार, पीतांबर सिंह, सूबेदार भोपाल सिंह, मनीष कुमार शर्मा, मुख्तियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed