फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एक ही छत के नीचे बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

एक ही छत के नीचे बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Fri, 20 Apr 2018 06:08 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
एक ही छत के नीचे बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
एक ही छत के नीचे बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। निगम मुख्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीयन की सुविधा एक ही छत के नीचे अगले माह से मिलने लगेंगी।

नगर निगम मुख्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय वर्तमान में चार अलग-अलग कमरों में चल रहा है। एक कमरे में पंजीयन और रसीद काटी जाती हैं, दो कमरों में डेटा फीडिंग और रिकॉर्ड कीपिंग का कार्य होता है। जगह कम होने की वजह से पंजीयन प्रभारी का कार्यालय जोनल टैक्सेशन कार्यालय के एक कमरे में चल रहा है। अलग-अलग कमरों में होने की वजह से आवेदनकर्ता से लेकर कर्मचारियों को भी इधर से उधर आना जाना पड़ता है। हाल ही में कार्यालय में दो कंप्यूटर और बढ़ाए गए हैं। इन कंप्यूटर और ऑपरेटर के बैठने की जगह भी इन छोटे कमरों में नहीं बची है। कार्यालय प्रभारी ने इस समस्या से निगम आयुक्त मो. शाईन को अवगत कराया। निगमायुक्त ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए नया हॉल बनाए जाने के आदेश जारी किए हैं। नागरिक सेवा केंद्र की तर्ज पर बन रहे इस कार्यालय में एक ही छत के नीचे जन्म-मृत्यु पंजीयन की शुल्क अदायगी से लेकर प्रमाणपत्र जारी किए जाने की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निगम आयुक्त मो. शाईन ने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीयन स्टाफ को जल्द ही एसी कार्यालय मेें शिफ्ट किया जाएगा इसमें आवेदनकर्ता को संबंधित सभी सुविधाएं मिलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed