फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कर्मचारियों ने की हड़ताल, चार घंटे टोल फ्री रहा बदरपुर फ्लाइओवर

कर्मचारियों ने की हड़ताल, चार घंटे टोल फ्री रहा बदरपुर फ्लाइओवर

Sat, 30 Dec 2017 10:28 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने की हड़ताल, चार घंटे टोल फ्री रहा बदरपुर फ्लाइओवर
फोटो
विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल, चार घंटे टोल फ्री रहा बदरपुर फ्लाइओवर
- नवंबर माह की तनख्वाह मिलने के बाद दोपहर को शुरू हुआ टोल पर काम
- चार घंटे में करीब 10 हजार वाहन हुए पास, 3.5 लाख रुपये का हुआ नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। समय पर तनख्वाह और एरियर नहीं मिलने से नाराज बदरपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। हड़ताली कर्मचारियों ने टोल बूथ पर बैरियर लगाकर उन्हें बंद कर दिया, इससे फ्लाइओवर पर जाम लग गया, बाद में पुलिस ने बैरियर हटाकर गाड़ियों को निकाला। इस दौरान करीब चार घंटे तक बदरपुर फ्लाइओवर बूथ टोल फ्री रहा। दोपहर को कर्मचारियों को नवंबर माह की तनख्वाह देने और बकाया जल्द देने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली और काम पर लौटे।
हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे रोहित व मानव ने बताया कि पिछले दो माह से उन्हें तनख्वाह नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी ने फरवरी में तनख्वाह बढ़ाने का आश्वासन दिया था, मगर तनख्वाह नहीं बढ़ाई गई। कर्मचारियों की कमी के चलते कंपनी 12 से 14 घंटे काम ले रही है और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इसके चलते आज कर्मचारियों ने टोल पर्ची काटने से इनकार कर दिया और हड़ताल कर दी। सुबह करीब आठ बजे कर्मचारियों ने टोल बूथों पर बैरियर लगाकर उसे बंद कर दिया। इससे दिल्ली से आने और जाने वाले वाहनों का जाम लग गया। जाम लगने की सूचना मिलते ही थाना सराय ख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और बैरियर हटाकर वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। बैरियर हटने के बाद प्लाजा टोल फ्री हो गया। करीब 12 बजे तक प्लाजा टोल फ्री रहा। इस दौरान कंपनी ने कर्मचारियों को नवंबर माह की तनख्वाह तत्काल उनके खातों में ट्रांसफर की और दिसंबर की तनख्वाह भी जल्द ही देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली और 12 बजे टोल बूथों पर काम शुरू हो सका। इस संबंध में टोल का प्रबंधन कर रही कंपनी के अधिकारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया गया, मगर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चार घंटे में 3.5 लाख का नुकसान
टोल का प्रबंधन देख रही कंपनी के कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हड़ताल के चार घंटों के दौरान टोल प्लाजा से करीब नौ से दस हजार वाहन बिना पर्ची कटवाए निकले हैं। इससे सरकार को करीब 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जोकि शुक्रवार तक बन जाएगी। रिपोर्ट में जितना भी नुकसान आएगा, वह टोल पर कर्मचारी उपलब्ध करवा रही कंपनी से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed