फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   191 kg of narcotics set ablaze in the presence of the police commissioner

Faridabad News: पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में 191 किलो नशीले पदार्थ को किया आग के हवाले

Mon, 26 Jun 2023 10:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
191 kg of narcotics set ablaze in the presence of the police commissioner
- अलग-अलग केसों में पकड़ा गया था नशीला पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अलग-अलग मामलों में बरामद नशीले पदार्थ को सोमवार को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सामने नष्ट कर दिया गया। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमों ने नशा तस्करी के 84 केसों में बरामद किए गए ड्रग को अपनी देखरेख में फोटोग्राफी करवा कर आग के हवाले किया। 82 केसों में पुलिस ने गांजा के 62 व स्मैक, इंजेक्शन, हेरोइन, मेथमहेटामाइन ड्रग, गोलियां और कैप्सूल आदि के 22 केस शामिल किए हैं। इसके अलावा जीआरपी थाने के 2 केस शामिल हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि कमेटी ने इससे पहले 31 अगस्त 2022 को 82 किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया था। नशा, इंसान को धीरे धीरे अपराधी बना देता है। क्राइम ब्रांच, साइबर थाना पुलिस लगातार स्कूल, कॉलेज, नुक्कड़ सभा, आमजन के बीच जाकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान जिले की ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसीपी मुख्यालय हेमेन्द्र कुमार मीणा, एसीपी अमन यादव, थाना तिगांव से एसआई महेन्द्र व गवाह के तौर पर गणमान्य व्यक्तियों में गांव शाहबाद के सरपंच बलबीर सिंह, जसाना गांव के सरपंच मनोहर व पंचायत सदस्य सतीश कुमार की मौजूदगी में गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी तिगांव रोड गांव जसाना में नशीले पदार्थ को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed