फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   जायज मांग कर रहे कर्मचारियों को लाठी से दबाना चाहती है सरकार: सुभाष लांबा

जायज मांग कर रहे कर्मचारियों को लाठी से दबाना चाहती है सरकार: सुभाष लांबा

Tue, 11 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जायज मांग कर रहे कर्मचारियों को लाठी से दबाना चाहती है सरकार: सुभाष लांबा

विज्ञापन
जायज मांग कर रहे कर्मचारियों को लाठी से दबाना चाहती है सरकार: सुभाष लांबा


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरकार से वार्ता करने के लिए विधानसभा जाने का प्रयास कर रहे निहत्थे कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन चलाने, लाठीचार्ज करने के विरोध में बुधवार को पूरे प्रदेश में दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा, सभी जिलों में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध 112 कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारी सरकार की इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। यह बात सकसं के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा ने पत्रकार वार्ता में कही।

अरावली गोल्फ क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए सुभाष लांबा और वरिष्ठ उप प्रधान नरेश शास्त्री ने सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि संगठन ने तीन माह पहले ही सरकार को विधानसभा घेराव की सूचना दे दी थी। तीन घंटे तक इंतजार करने के बावजूद सरकार का कोई नुमाइंदा मिलने ही नहीं आया तो मजबूर होकर कर्मचारियों को अपनी बात सुनाने के लिए विधानसभा की ओर कूच करना पड़ा था। सरकार पुलिस की लाठियों के जरिए कर्मचारियों की जायज मांगों का दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कर्मचारियों से जो वादे कर भाजपा ने हासिल की कर्मचारी अब उन वादों को लागू करवाना चाहते हैं। इसके लिए सरकार से वार्ता के प्रयत्न किए जा रहे हैं लेकिन सरकार दमन करने पर उतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में बुधवार को पूरे प्रदेश में दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा। आंदोलन की अगली कड़ी में रोडवेज और बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाए गए काले कानून एस्मा को हटवाया जाएगा। कर्मचारी हित की मांगों के लिए 18 सितंबर को प्रदेश में जेल भरो आंदोलन होगा। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर सत्याग्रह धरना किया जाएगा। 23 अक्टूबर को प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का बातचीत से समाधान नहीं किया तो 15 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करके सरकारी विभागों का कामकाज ठप किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश के वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, फरीदाबाद जिला प्रधान अशोक कुमार व खंड के प्रधान करतार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed