फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ट्रक चालक से बदमाशों ने 16,500 रुपये लूटे

ट्रक चालक से बदमाशों ने 16,500 रुपये लूटे

Mon, 16 Jul 2018 06:56 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक से बदमाशों ने 16,500 रुपये लूटे
नोएडा के लिए भी उपयोगी (ट्रक चालक नोएडा का है)
विज्ञापन


ट्रक चालक से बदमाशों ने 16,500 रुपये लूटे
फरीदाबाद। नोएडा से सूरजकुंड आए एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 16,500 रुपये व अन्य सामान लूट लिया। इसके अलावा सराय ख्वाजा क्षेत्र में झपटमारों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। सिलारपुर, नोएडा सेक्टर-39 निवासी धमेंद्र कुमार ट्रक चालक हैं। रविवार को वे किसी काम से सूरजकुंड आए थे। पुलिस को दी शिकायत में धमेंद्र ने बताया कि सूरजकुंड स्थित हेरमिटेज हट्स के पास घूमते हुए शाम को तीन-चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर उनकी जेब में रखे 16,500 रुपये, पर्स व अन्य सामान छीन लिया और फरार हो गए। थाना सूरजकुंड पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना में सेक्टर-37 निवासी उमेश पांडे ने थाना सराय ख्वाजा में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि रविवार को कनिष्का टावर के पास एक युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed