{"_id":"5a2d30b04f1c1bce408bc1e3","slug":"181512911024-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज तोड़कर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को बदलना जरुरी : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज तोड़कर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को बदलना जरुरी : दीपेंद्र हुड्डा
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज तोड़कर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को बदलना जरूरी : दीपेंद्र हुड्डा
फरीदाबाद। भाजपा ने तीन साल में केवल समाज को तोड़ने की राजनीति की है, इससे हरियाणा और देश की छवि धूमिल हो रही है, ऐसी सरकारों को बदलना जरूरी है। एक साल के बाद कांग्रेस सरकार बनेगी और इस प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लाया जाएगा। यह बात रोहतक के सांसद दीपेंद्र सुड्डा ने तिगांव के खेड़ीकलां गांव में आयोजित ‘भाजपा के तीन साल-तिगांव क्षेत्र बेहाल’ नामक जनसभा में कही।
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नाकामियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है विकास की भी कोई नई योजना तीन साल में लागू नहीं हुई। भ्रष्टाचारी नेता सच का खुलासा करने वाले को परेशान करने के लिए करोड़ों रुपये का मानहानि का दावा कर अपने को पाक साबित करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा विधायक ललित नागर के खिलाफ दायर किए गए पांच करोड़ रुपये के मानहानि के दावे पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ललित नागर की लोकप्रियता से केंद्रीय मंत्री बौखला गए हैं। ऐसे दावों से विधायक डरने वाले नहीं हैं उनकी मदद के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है, केंद्रीय मंत्री के भ्रष्ट आचरण का जवाब जनता उन्हें आने वाले चुनाव में खुद देगी। ललित नागर की तारीफ में बोले कि जिस प्रकार विपक्ष में रहकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार उजागर किए उससे यह साबित होता है कि वह सच्चा जनप्रतिनिधि होने का फर्ज निभा रहे है। क्षेत्र के 19 किसानों की अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा कोर्ट से बढ़ाए जाने के बावजूद नहीं दिए जाने पर उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों की मांग पहली कलम से पूरी की जाएंगी। जनसभा से पहले इलाके की सरदारी ने उन्हें चांदी का मुकुट और पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को विधायक ललित नागर, विधायक उदयभान, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, पूर्वमंत्री शिवचरण लाल शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, राधे सरपंच, कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह, भूले नंबरदार, सत्तन सरपंच, रवि कुमार, गंगाराम, विनोद सिंह, रोहित सिंगला, जगन डागर, विकास वर्मा नंबरदार, सूरजपाल भूरा, नितिन सिंगला आदि मौजूद रहे।