फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   180 hypertension patients reaching BK Hospital, 60 percent men

Faridabad News: बीके अस्पताल में पहुंच रहे हाइपरटेंशन के 180 मरीज, 60 फीसदी पुरुष

Fri, 17 May 2024 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
180 hypertension patients reaching BK Hospital, 60 percent men
- अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप से ग्रसित हो रहे मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तनाव, धूम्रपान और खराब जीवन शैली के कारण बड़ी संख्या में युवा उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन इस बीमारी के 180-200 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, वर्ष 2022 की बात की जाए तो मरीजों की संख्या प्रतिदिन 100-150 थी। साल दर साल मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महिलाओं के मुकाबले 60 प्रतिशत पुरुष बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बदलती जीवनशैली के साथ वर्तमान में लोगों के जीवन में परेशानी और तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में खान-पान भी असंतुलित हो रहा है। लोग धूम्रपान की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। यही कारण है कि उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा पौष्टिक आहार न लेना और फास्ट फूड का अधिक सेवन, बढ़ता मोटापा भी इस बीमारी के कारण हैं। उच्च रक्तचाप असंचारी रोग है, यह किसी भी प्रकार से संक्रामक नहीं हैं, लेकिन समय पर इलाज न हो तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

महिलाओं के मुकाबले पुरुष रोगियों की संख्या ज्यादा
उच्च रक्तचाप का शिकार महिला और पुरुष दोनों हो रहे हैं। लेकिन पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले ज्यादा है। पुरुष मरीजों की संख्या 60 फीसदी और महिला मरीजों की संख्या 40 फीसदी है। पहले यह बीमारी 50 के बाद होती थी, लेकिन अब युवाओं को बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 180-200 मरीज पहुंच रहे हैं। इलाज में लापरवाही और खानपान पर ध्यान नहीं देने के कारण यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। बीमारी से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, क्षमता अनुसार शारीरिक मेहनत, समय पर आराम करना चाहिए। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से संपर्क करें और उनके द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
सिरदर्द, सांस फूलना, थकान या भ्रम, छाती में दर्द, पसीने आना,घबराह होना, धुंधला नजर आना और उल्टी इसके प्रमुख लक्षण है। खराब जीवन शैली और मादक पदार्थों का अत्यधिक प्रयोग रक्तचाप का सबसे प्रमुख कारण है। ऐसे में लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
- एके यादव, उप सिविल सर्जन, बीके अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed