2 दिन के अंदर हुए कई सड़क हादसे, चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-75 बीपीटीपी निवासी नगेंद्र कुमार बृहस्पतिवार रात को बल्लभगढ़ में अपने परिवारवालों से होली मिलने गए थे। लौटते समय नेशनल हाईवे पर गुडईयर चौक के पास उनकी कार में यूपी रोडवेज की अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नगेंद्र कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी सांसें थम गईं। पाखल गांव में होली मिलन के बाद घर लौट रहे राहुल निवासी पाली को अनियंत्रित गति वैन ने टक्कर मार दी। पीछे बाइक से आ रहे चचेरे भाई सतवीर ने घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
होली के दिन पुलिस ने नवीन नगर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। सूरजकुंड पुलिस ने भी सूरजकुंड रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात युवक का शव लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा पाया। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई होगी। दोनों शवों को शिनाख्त के लिए बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। परिजनों की शिकायत पर संबंधित थानों में लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चालकों की तलाश की जा रही है।