फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आधार कार्ड बनवाएं या अपडेट कराएं, 9 बजे से पहले आएं

आधार कार्ड बनवाएं या अपडेट कराएं, 9 बजे से पहले आएं

Fri, 05 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाएं या अपडेट कराएं, 9 बजे से पहले आएं

विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाना है तो 9 बजे से पहले आएं
-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बैंक में खुले आधार कार्ड केंद्र पर आपको नया आधार कार्ड बनवाना हो या पुराने आधार कार्ड में कोई अपडेट करानी हो तो आपको सुबह 9 बजे से पहले ही बैंक पहुंचना होगा। इसके बाद पहुंचने वाले व्यक्ति को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। दरअसल, सुबह 8 से 9 बजे तक ही आधार के लिए टोकन बांटे जाते हैं। एक दिन में सिर्फ 25 लोगों को ही टोकन बांटे जाते हैं। आधार कार्ड केंद्र संचालकों की इस मनमानी से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि आधार केंद्र संचालक उन्हें बार-बार चक्कर कटवा कर परेशान कर रहे हैं।
2017 में सरकार ने निजी और सरकारी बैंकों को आदेश दिए थे कि बैंकों को अपने ग्राहकों को आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन और अपडेट सुविधा प्रदान करनी होगी। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जो लोग बैंक खातों को आधार से लिंक नहीं करेंगे, उन्हें 31 दिसंबर के बाद बैंकिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नया बैंक खाता खोलने के लिए भी आधार को अनिवार्य बनाया गया। सरकार के इस आदेश के बाद जिले के कुछ बैंकों में आधार कार्ड केंद्र स्थापित किए गए, मगर यहां आधार केंद्र संचालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। बैंक में बिना आधार कार्ड नया खाता खुलवाने पहुंच रहे लोगों को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नीलम चौक स्थित आधार कार्ड केंद्र पर आलम यह है कि केंद्र पर आधार कार्ड केंद्र संबंधी कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। यहां सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटा टोकन बांटे जाते है। इसके बाद आने वाले लोगों को वापस घर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड में अपडेट करवानी हो या नया बनवाना हो। हम एक दिन में करीब 25 टोकन बांटते है। जिससे कि व्यवस्था बनी रहे। इसके बाद आने वाले लोेगों को वापिस भेज दिया जाता है।
- योगेंद्र आधार कार्ड केंद्र संचालक स्टेट बैंक, शाखा नीलम चौक

मेरे आधार कार्ड में आयु गलत प्रिंट हो गई है। इसे ठीक करवाने आया हूं। यहां आधार कार्ड केंद्र संचालक का कहना है कि आप देरी से आए है। इसलिए अब उन्हें मंगलवार को आना होगा। हीरा लाल
- संजय कॉलोनी
बच्चे का आधार कार्ड में नाम चढ़वाना है। कुछ दिन पहले आए थे तो सोमवार को बुलाया गया था। आज उम्मीद थी बन जाएगा, मगर अब फिर आना पड़ेगा। - फातिमा, राहुल कॉलोनी

बच्चे के स्कूल में आधार कार्ड मांगा गाया है। केंद्र पर थोड़ा देरी से पहुंचा हूं। इसलिए कल आने के लिए कहा गया है। संचालक आधार कार्ड 15 दिन बाद देने की बात कह रहे हैं। - नीरज, जवाहर कॉलोनी


आधार कार्ड केंद्र संचालक को सिस्टम में सुधार की जरुरत है। यहां देर से आने वाले लोगों को वापिस घर भेजना गलत है। इससे उन्हें बार बार परेशान किया जाता है। नूतन, इंद्रा कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed