फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पिता के पास रह रहे बच्चे को जबरदस्ती ले गई मां

पिता के पास रह रहे बच्चे को जबरदस्ती ले गई मां

Fri, 05 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिता के पास रह रहे बच्चे को जबरदस्ती ले गई मां
पिता के पास रह रहे बच्चे को ले गई मां
विज्ञापन

फरीदाबाद। तलाक के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर पिता के पास रह रहे छह साल के बच्चे को उसकी मां घर से जबरदस्ती उठाकर ले गई। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवमानना का मामला दर्ज किया है। तलाक के बाद महिला दुबई में रह रही थी। ऐसे में पुलिस को डर है कि कहीं महिला बच्चे को लेकर विदेश न भाग जाए। इसलिए एयरपोर्ट पर भी सूचित कर दिया गया है। बच्चे के पिता आशीष विज ने पुलिस को बताया कि उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। हाईकोर्ट ने जुलाई 2019 तक के लिए बच्चे की कस्टडी उनको दे रखी है। साथ ही मां को बीच-बीच में बेटे से मिलने का अधिकार भी दिया गया। आशीष के अनुसार उनकी पूर्व पत्नी गत तीन अक्तूबर को बेटे से मिलने के बहाने घर आई थी। आरोप है कि वह बच्चे को उसकी दादी से छीनकर अपने साथ ले गई। पिता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस की की। इस पर पुलिस ने आशीष की शिकायत पर महिला के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवमानना का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि महिला के पास दुबई का नंबर है, ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस करने में समस्या आ रही है। पुलिस ने इस संबंध में एयरपोर्ट को भी सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी वह बच्चे के साथ भारत में ही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed