फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पचास हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी देने के लिए हुआ समझौता

पचास हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी देने के लिए हुआ समझौता

Sun, 15 Jul 2018 08:04 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
पचास हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी देने के लिए हुआ समझौता
पचास हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी देने के लिए हुआ समझौता
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्किल डेवलपमेंट अप्रेंटिसशिप और युवाओं को रोजगार देने में हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्य में है। हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के निर्माण के बाद हरियाणा के साथ आसपास के क्षेत्र में भी बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी।’ प्रदेश के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने विश्व युवा कौशल दिवस पर सेक्टर-18 स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में यह दावा किया। फरीदाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में छह बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए गए।
उद्योग मंत्री ने बताया कि रविवार को प्रदेश भर में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरियाणा विश्वकर्मा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन और रोजगार विभाग ने 6 बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए। इन कंपनियों में जगुआर, एचडीएफसी, जेबीएम, जी4एस, ओला और उबर कंपनियां शामिल हैं। एमओयू के तहत हरियाणा के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को ट्रेनिंग और नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के पथ पर प्रशस्त करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में मनोहर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए कामयाबी के नए द्वार खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुधौला में बन रही हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के निर्माण के बाद बेरोजगारी प्रदेश में जड़ से खत्म हो जाएगी। विपुल गोयल ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी ने निर्माण से पहले ही 20 कंपनियों के साथ एमओयू साइन करके कोर्स शुरू कर दिए हैं। इसके तहत युवा कंपनियों में ही ट्रेनिंग लेकर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग कोर्स, राजमिस्त्री कोर्स और जीएसटी ट्रेनिंग जैसे छोटे-छोटे कोर्स के माध्यम से हरियाणा सरकार युवाओं के लिए जल्द से जल्द नौकरी पाने का माध्यम बनने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने कहा कि आईटीआई पास 32 हजार युवाओं को पिछले साल रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी दी गई। अब इस साल 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी देना हरियाणा सरकार का लक्ष्य है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने समारोह में उपस्थित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि %ईज ऑफ डूइंग’ बिजनेस के माध्यम से सरकार ने उद्यमियों की राह आसान की है। उद्यमियों को भी रोजगार में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि सक्षम सारथी योजना के तहत जिस तरह विभिन्न कंपनियां हरियाणा सरकार के साथ आ रही हैं उससे आने वाले समय में रोजगार की असीम संभावनाएं पैदा होने की उम्मीद है। इस मौके पर हरियाणा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राज नेहरू, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के डायरेक्टर आरसी विधान, उपायुक्त अतुल कुमार, एएसडीएम एसएस मान और अजय चोपड़ा, उद्योगपति एचके बत्रा, विजय शर्मा, कौशल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पीएस नरवाल, संजीव शर्मा, मनोज सैनी सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed