{"_id":"5b12daa74f1c1bb26e8b5f7e","slug":"171527962279-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत
फरीदाबाद। थाना सेक्टर-55 के अंतर्गत पाली क्षेत्र में बटन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गत 25 मई को मशीन में अचानक आग लगने से चार मजदूर झुलस गए थे। इनमें से एक मजदूर की शुक्रवार रात मौत हो गई, जबकि तीर अन्य का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मृतक मजदूर की पत्नी की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष कॉलोनी निवासी बिंदू देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुदर्शन मौर्य पाली स्थित एक बटन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। गत 25 मई को फैक्ट्री में काम करने के दौरान मशीन में अचानक आग लग गई। इससे सुदर्शन सहित चार मजदूर झुलस गए थे। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात को उपचार के दौरान सुदर्शन की मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक अनिल ग्रोवर पुरानी हो चुकी मशीनों पर काम करा रहा था और उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।