फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   17 year old girl died due to corona

ब्लड कैंसर से जूझ रही 17 वर्षीय किशोरी की कोरोना से मौत

Fri, 15 May 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
17 year old girl died due to corona
ब्लड कैंसर से जूझ रही 17 वर्षीय किशोरी की कोरोना से मौत
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण से फरीदाबाद में हुई पांचवीं मौत, शिव शारदा कॉलोनी सील
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। ब्लड कैंसर से जूझ रही 17 वर्षीय किशोरी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। किशोरी बल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कॉलोनी निवासी थी। दो दिन पहले ही किशोरी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोविड-19 के कारण जिले में मौत का यह पांचवां मामला है।
किशोरी को फरवरी माह से पेट दर्द और पेचिश की शिकायत थी। कुछ दिन पूर्व ही डॉक्टरों ने युवती के कैंसर पीड़िता होने का शक जाहिर किया था। इसी दौरान किशोरी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अल्प आयु में कोरोना से मौत का यह जिले का पहला मामला है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह जांच के लिए बेटी को बल्लभगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र और बीके अस्पताल लेकर गए थे। जांच के दौरान कैंसर का पता चला, इससे पूर्व बीते चार माह से किशोरी का पथरी का इलाज किया जा रहा था। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि देर रात संक्रमण के कारण जान गंवा चुकी युवती का अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ में बस अड्डा पुलिस चौकी प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत के बारे में पता चलते ही शिव शारदा कॉलोनी की गली को सील कर दिया है। गली के दोनों ओर पुलिस तैनात कर दी है। इसी तरह सेक्टर-10 के एक गेट को छोड़कर सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैंसर पीड़िता को पथरी रोगी समझते रहे डॉक्टर
मां बबली ने बताया कि बीते कई दिनों से उनकी छोटी बेटी की तबीयत खराब थी। करीब चार महीने से उसे पेट दर्द और अक्सर पेचिश की समस्या से जूझना पड़ रहा था। कई बार सरकारी और निजी अस्पतालों में जांच कराई। इस दौरान सभी ने गुर्दे में पथरी को पेट दर्द का कारण बताया। परिवार पथरी का ही इलाज कराता रहा। बीते एक सप्ताह में तबीयत ज्यादा खराब हुई तो बीके अस्पताल में कई जांच कराई। निजी स्तर पर भी खून की जांच कराई। मालूम हुई बेटी को ब्लड कैंसर की शिकायत है। सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में जांच करानी चाही तो उन्होंने कैंसर इलाज से पूर्व कोरोना की जांच कराने के लिए कहा। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार रात 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम युवती को घर से कोविड-19 अस्पताल ले गई। बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत की सूचना ही आई, बेटी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को आर्थिक तंगी ने घेरा
बल्लभगढ़। शिव शारदा कालोनी निवासी किशोरी की मां बबली ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके पति सब्जी बेचकर तीन परिवारों का जिम्मा संभाल रहे थे। इसमें दो उनके देवर के परिवार शामिल हैं। दो दिन पूर्व उनकी 17 वर्षीय बेटी को कोरोना संक्रमित घोषित कर दिया गया। इस कारण उनके परिवार को घर पर ही एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सब्जी बेचने का काम भी बंद हो गया है। अब एक साथ तीन परिवार आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed