{"_id":"6722519d7b84cc2a640ba234","slug":"17-year-old-boy-dies-in-ballabhgarh-firecracker-explosion-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मौत की खबर: पटाखा फटने से 17 साल के किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मौत की खबर: पटाखा फटने से 17 साल के किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 30 Oct 2024 09:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:02 PM IST
सार
छोटी दिवाली के अवसर पर पटाखा फटने से 17 साल की किशोर की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गांव मंदावली में बुधवार शाम को छोटी दिवाली के अवसर पर पटाखा फटने से 17 साल की किशोर की मौत हो गई। किशोर 11वीं कक्षा का छात्र है| वह अपने घर पर अकेला ही पटाखे चला रहा था। किशोर अपने माता-पिता इकलौता पुत्र था।
मंधावली गांव निवासी दुष्यंत का इकलौता बेटा कन्हैया एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम को परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान कन्हैया घर पर पटाखे चला रहा था।
पटाखे का जोरदार धमाका होने से घर के खिड़की दरवाजों पर लगे शीशे और छत की फोर सीलिंग भी गिर गई। इस हादसे में जख्मी हुए किशोर को सेक्टर आठ निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर पाकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।