फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1.68 lakh candidates will appear for CET at 163 centres

Faridabad News: 163 केंद्रों पर 1.68 लाख परीक्षार्थी देंगे सीईटी

Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
1.68 lakh candidates will appear for CET at 163 centres
जिले भर में करीब तीन हजार पुलिसकर्मी परीक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पुख्ता पुलिस सुरक्षा के बीच शनिवार को जिले में 163 केंद्रों पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में 1.68 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। फरीदाबाद पुलिस ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले भर में करीब तीन हजार पुलिसकर्मी परीक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

जिले के 126 स्थानों पर कुल 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनजीओ-1, ओआरएस-6, महिला ओआरएस-2 और ट्रैफिक पुलिसकर्मी-2 की तैनाती की गई है। एसीपी ट्रैफिक शलेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देशानुसार आज ट्रैफिक स्टाफ की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और टोल प्लाजा जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि परीक्षार्थियों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


फोन, स्मार्ट डिवाइस, घड़ी, बेल्ट केंद्र पर प्रतिबंधित
परीक्षा के दौरान केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट डिवाइस, घड़ी, बेल्ट, ज्वेलरी (चेन, अंगूठी, बाली आदि), स्टेशनरी सामग्री (पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर आदि ले जाना सख्त वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा का समय
सीईटी का आयोजन 26 और 27 जुलाई को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:15 से शाम 5:00 बजे तक होगी।

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाजरी
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार ट्रैफिक दबाव सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक, दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक और शाम 5:00 से 6:30 बजे तक परीक्षा के बाद वाहन दबाव अधिक रहेगा। इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए 18 धर्मशालाएं निर्धारित



सीईटी परीक्षा देने के लिए आने वाले छात्रों के ठहरने के लिए जिले में 18 धर्मशालाएं निर्धारित की गईं हैं, जिनमें लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।



इन धर्मशालाओं की देखरेख के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिनके संपर्क नंबर और गूगल लोकेशन लिंक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।




लड़कों के ठहरने के लिए धर्मशालाएं



जन संयोग वेलफेयर संस्था (बीएनएन-2), सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन, ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल सेवा सदन और धर्मशाला, सेक्टर-16 स्थित यादव धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, खेमा सदन, जाट भवन, महाराजा प्रताप भवन, सैनी धर्मशाला, बोलराम धर्मशाला और महावीर धर्मशाला।





लड़कियों के ठहरने के लिए धर्मशालाएं



गुजर भवन, पंजाबी भवन, सेक्टर-16 स्थित किसान भवन, बल्लभगढ़ स्थित अग्रसेन भवन और लखानी धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed