फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री व उद्योग मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री व उद्योग मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 28 Jul 2018 08:52 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री व उद्योग मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन
बिजली-पानी और जलभराव कब होगा खत्म
विज्ञापन

- कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री व उद्योग मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली-पानी की किल्लत व जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च निकालते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ कर रहे थे।
कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित सुमित गौड़ के कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए पहले उद्योगमंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर पहुुंचे। सुरक्षा के लिहाज से वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों ने बैरीगेट लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उद्योग मंत्री के कार्यालय से पहले ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा ने चार वर्षों में देश व प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचाने का काम किया है। भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले कानून लाकर देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे, जहां पर उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए नारेबाजी की। सुमित गौड़ ने कहा कि जनता भाजपा की कथनी और करनी को भली भांति जान चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजकुमार तेवतिया, महेंद्र शर्मा, पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिंकू चंदीला, संगठन सचिव ललित भड़ाना, महिला नेत्री सीमा जैन, स. कुलबीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, प्रतीक कपूर, विनोद चंदीला, विष्णु ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, रतिराम पाहट, इंद्र वशिष्ठ, सहीराम रावम, अनिल कुमार, विनय भाटी, राजेश तेवतिया, प्रदीप गौड़, प्रदीप भट्ट, ओमप्रकाश शर्मा, श्रेय शर्मा, नाजीम खान, रियाज खान सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed