{"_id":"5b4c9cec4f1c1b3d748b5311","slug":"161531747564-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न
फरीदाबाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक बैठक एनएच-3 स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई। इसमें आने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा के प्रदेश सचिव ताराचंद बघेल ने कहा कि अगले महीने ओबीसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगने वाला है। इसमें 8 जिलों से ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस शिविर में सभी को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग है। आने वाले चुनावों में मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए हमें अभी से होमवर्क करना होगा। जिलाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि ओबीसी मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी लगन और ईमानदारी से अपने काम को अंजाम देने में लगा हुआ है। इस मौके पर, प्रमोद, प्रवीण चौधरी, हरीश खटाना, मनीष टोंगर, सुमित पांचाल, नारायण वर्मा और ताराचन्द बघेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो