फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   158 accused arrested in 3 days; action taken against 69 proclaimed offenders.

Faridabad News: 3 दिन में 158 आरोपी गिरफ्तार, 69 उद्घोषित अपराधियों पर कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
158 accused arrested in 3 days; action taken against 69 proclaimed offenders.
पुलिस ने अवैध शराब, नशे की गोलियों और जुए के खिलाफ भी चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का वीकेंड अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने 28 से 30 अगस्त तक चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 69 उद्घोषित अपराधी और जमानत पर फरार आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने इस दौरान 26 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से भी मिलाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों, अपराध शाखा और स्पेशल टीमों ने अभियान चलाया। पुलिस ने अपराधियों के साथ अवैध शराब, नशे और जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 246 बोतल अवैध देसी शराब और 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 1080 प्रतिबंधित स्पास्कोर वान प्लस टैबलेट्स भी जब्त की गईं। जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 हजार 610 रुपये की नकदी बरामद की। उन्होंने बताया कि वीकेंड अभियान की शुरुआत 10 जुलाई को की गई थी। अब तक छह अभियान चलाए जा चुके हैं। इन अभियानों में कुल 1304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed