फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1560 new corona infected, seven killed

1560 नए कोरोना संक्रमित मिले, सात की मौत

Thu, 29 Apr 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
1560 new corona infected, seven killed
फरीदाबाद। हर दिन बढ़ते कोरोना संक्रमितों के मामलों के कारण जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो रही हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 70 हजार से अधिक हो गई है। वहीं संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में 1560 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। वहीं, बीते 24 घंटों में 1079 लोग स्वस्थ हुए, जबकि सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,334 हो गई है। इनमें से 58,941 लोग स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 503 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 11890 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 1720 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 10170 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कुल 604 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसमें से 98 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 82.6 प्रतिशत रह गया है। वहीं, सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 17.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिले में अभी तक कुल 6 लाख 65 हजार 68 सैंपल लिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 3938 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3269 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed