फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1560 infected patients found, seven dead

1560 संक्रमित मरीज मिले, सात की मौत

Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
1560 infected patients found, seven dead
फरीदाबाद। जिले में रविवार को कोरोना से 1560 संक्रमित मरीज मिले। यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं 552 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी, जबकि सात मरीजों की मौत हुई। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 65,294 हो गई है। इनमें से 55,156 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 483 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में उपचाराधीन मरीज मौजूदा समय में 9655 हो गए हैं। इनमें से 885 अस्पताल में भर्ती हैं, शेष 8770 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 396 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 40 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना का रिकवरी रेट 84.5 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में उपचाराधीन मरीजों की दर बढ़कर 14.7 प्रतिशत हो गई है। रविवार को 3859 सैंपल लिए गए और अभी 4127 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

2642 लोगों ने लगवाया टीका
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के 39 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान 2642 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 1410 लोगों ने पहली, जबकि 1232 लोगों ने दूसरी डोज ली। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि अब तक 3,65,856 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed