फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1530 Corona infected patients found, ten dead

1530 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, दस की मौत

Sat, 24 Apr 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
1530 Corona infected patients found, ten dead
1530 Corona infected patients found, ten dead
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 1530 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है, साथ ही दस मरीजों की मौत भी हुई। अब तक एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने 934 लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 63734 हो गई है। इनमें से 54634 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जिले में अभी तक 476 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8624 हो गई है। इनमें से 892 अस्पतालों में भर्ती है। शेष 7732 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में 398 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट व 41 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का सक्रिय केस रेट 13.5 प्रतिशत हो गया है। रिकवरी रेट घटकर 85.7 प्रतिशत रह गया है। शनिवार को 4670 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3870 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed