{"_id":"5f809afe8ebc3e9bed14b0bf","slug":"153-new-corona-cases-in-faridabad-faridabad-news-noi5414784147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमित 153 नए मामले की पुष्टि, 165 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमित 153 नए मामले की पुष्टि, 165 हुए ठीक
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोनो संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 153 नए मामलों की पुष्टि की गई, जबकि 165 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विभाग ने दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि की है। हालांकि, उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-23 में रहने वाले 73 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर-24 में रहने वाली 32 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार कोविड के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। कोरोना संक्रमितों के लगातार ठीक होने और नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट होने से अब 103.3 दिनों में संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं। जिले में 920 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 288 अस्पताल में भर्ती हैं और 632 होम आइसोलेशन में हैं।
इस समय 39 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और इनमें से आठ वेंटिलेटर पर हैं। संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.6 फीसद है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 21185 संक्रमित हो चुके हैं और 20033 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 232 लोग की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 213311 सैंपल ले चुका है और 345 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।