फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वाईएमसीए के विद्यार्थियों की बनाई सोलर कार को मिला पुरस्कार

वाईएमसीए के विद्यार्थियों की बनाई सोलर कार को मिला पुरस्कार

Fri, 23 Mar 2018 07:07 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
वाईएमसीए के विद्यार्थियों की बनाई सोलर कार को मिला पुरस्कार
वाईएमसीए के विद्यार्थियों की बनाई सोलर कार को पुरस्कार
विज्ञापन


फरीदाबाद। वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 25 सदस्यीय इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की टीम ने सौर ऊर्जा से चलने वाली कार बनाई है। इस कार का प्रदर्शन महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना हिसार में आयोजित इंडियन सोलर व्हीकल चैंपियनशिप में किया गया। इसमें कार को मेन एंड्योरेंस और लाइटवेट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि ओवरआल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।
इंडियन सोलर व्हीकल चैंपियनशिप का आयोजन सौर ऊर्जा के प्रभावी उपयोग के नवीनतम विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा सौर ऊर्जा से संचालित कार के निर्माण छह महीने का समय और लगभग 1.5 लाख रुपये की लागत आई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन डिजाइन और उसे तैयार करने में सहयोग देने वाली सभी फैकल्टी सदस्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर और परियोजना में विद्यार्थियों के मार्ग दर्शक रहे डॉ. कृष्ण वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सोलर कार का वजन 138 किलोग्राम है। यह एक बार चार्ज होने पर 45 किमी प्रति घंटे की गति से 150 किलोमीटर तक जा सकती है। बिजली द्वारा चार्ज करने पर कार को चार घंटे का समय लगता है। इस कार में 48 वाल्ट की लीथियम आयन बैटरी लगी है, जोकि इसे स्टार्ट बैकअप प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed