{"_id":"65b14b2f19646dd14a0942f1","slug":"1500-policemen-will-handle-security-arrangements-on-republic-day-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19833-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणतंत्र दिवस पर 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणतंत्र दिवस पर 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे, बॉर्डर पर बिना जांच के किसी को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा
आज शाम 6 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक भारी कमर्शियल वाहनों की दिल्ली की तरफ जाने पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस पर स्मार्ट सिटी की सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद रहेगी। इसके लिए 1500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही बॉर्डर पर बिना जांच के किसी को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर-12 में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इस संबंध में पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने बताया कि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए फील्ड में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ की वाहन चालकों को किसी प्रकार की यातायात संबंधी समस्या न हो, इसके लिए कुछ मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक उत्तर प्रदेश व पलवल की तरफ से आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों की दिल्ली की तरफ जाने पर पूर्णतया रोक रहेगी। इसके लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग केजीपी या केएमपी का प्रयोग करें। इसके साथ ही सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियाें को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करके आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखकर गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। क्राइम ब्रांच यूनिटों को भी लगातार गश्त करने निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राइडर, पीसीआर सहित डायल 112 की गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगी।
विज्ञापन
मुख्य चौक चौराहों पर 50 से अधिक नाके लगेंगे
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा चाक-चौबंद करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगभग प्रत्येक थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरीदाबाद में भीड़-भाड़ वाली जगहों, होटलों, मॉल, धर्मशालाओं, मेट्रो व रेलवे स्टेशनों, धर्मशाला व बैंकों आदि की गहनता से जांच की जा रही है। मुख्य चौक चौराहों पर 50 से अधिक नाके लगाकर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, वाहन व व्यक्ति के बारे में अगर किसी को कोई सूचना मिले तो तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम 9999150000 और नजदीकी पुलिस थाना व चौकी में सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।