फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15-year record broken, minimum temperature 1.1 degrees

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री

Fri, 01 Jan 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
15-year record broken, minimum temperature 1.1 degrees
15 साल का रिकॉर्ड टूटा, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में साल के पहले ही दिन ठंड का नया रिकॉर्ड बना। पिछले 15 साल में पहली बार न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 3.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा शून्य तक भी पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद भी साढ़े दस बजे तक कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में हाईवे पर वाहन चालकों को दिन के समय में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। वहीं ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। शनिवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। कोहरे की स्थिति अगले दो दिन तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

आज और कल बारिश की संभावना
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में देखा जा सकता है। शनिवार व रविवार को शहर में बादल छाए रहेंगे, जिससे बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से शीत लहर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश पहलावत, मौसम वैैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed