{"_id":"680a9045d1d39a598f09d9c4","slug":"15-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-getting-admission-in-mbbs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42232-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
5 लोगों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवती के पिता सेक्टर-55 निवासी जितेंद्र शर्मा ने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
सेक्टर-55 निवासी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में ठगी का आरोप मनोज शर्मा, उसकी पत्नी मोनिका, शुभम तिवारी, प्रियंका व कृष्णा पर लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जून 2024 में नेट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। जिसके बाद इनकी बेटी से उसके सहपाठी शुभम तिवारी ने संपर्क किया। उसने युवती को कहा कि मनोज शर्मा व मोनिका जो उसके परिचित हैं, वो उच्च स्तर पर मजबूत संबंध रखते हैं और राज्य कोटे के तहत ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद में तुम्हारी एमबीबीएस सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
शुभम ने जितेंद्र व इनकी बेटी को मोनिका से मिलवाया और उसने एडमिशन दिलाने का दावा कर 15 लाख रुपये मांगे। मोनिका ने आगे अपने पति मनोज व अन्य से मिलवाया। आरोप है कि आरोपियों ने 2024-25 सत्र के लिए चयनित एमबीबीएस प्रवेश छात्रों की फर्जी सूची उन्हें दे दी। इस सूची में जितेंद्र की बेटी का नाम 50वें नंबर पर था। 7 अक्टूबर 2024 दाखिले की सूचना भी दी गई। जिसमें दस्तावेजों की पुष्टि का दावा भी लिखा था। युवती के नाम पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का फर्जी आईडी कार्ड भी आरोपियों ने बनाकर दिया जिस पर रोल नंबर भी लिखा था। आरोपियों ने कहा कि नया सत्र 26 दिसंबर की बजाय 17 जनवरी 2025 से शुरू होगा। बाद में युवती का नाम असली सूची में नहीं पाया तो ठगी का पता चला। आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया तो रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। मामले में अब सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।