फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15 gold packets missing from finance company, case registered

Faridabad News: फाइनेंस कंपनी से 15 सोने के पैकेट गायब, केस दर्ज

Sat, 16 Sep 2023 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
15 gold packets missing from finance company, case registered
सोने पर 30 लाख रुपये का है लोन, चार कर्मचारियों पर आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित एक फाइनेंस कंपनी से सोने के 15 पैकेट गायब होने का मामला सामने आया है। इस पर करीब 30 लाख का लोन है। कंपनी के चार कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा है। ऑडिट में हुआ खुलासा। थाना सेंट्रल पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।


सुमित रोहिल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडिया इंफो लाइन फाइनेंस में अधिकारी है। सेक्टर-15 में कंपनी की एक ब्रांच है, इसका प्रबंधक राजू तिवारी है और बलजीत सिंह, कुलदीप, दीपक कर्मचारी हैं। सभी अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की ऑडिट टीम द्वारा 20 जून को ऑडिट किया गया। 23 जून को दोबारा ऑडिटर अभिषेक कौशिक के द्वारा ऑडिट किया गया। ऑडिट जांच में सामने आया कि स्टाफ ने मिलकर कंपनी में धोखाधड़ी करके 15 सोने पैकेट गायब किए हैं, जिसका लोन करीब 30 लाख है। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed