फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15 employees of smart city office found absent in surprise inspection

फरीदाबाद: औचक निरीक्षण में स्मार्ट सिटी कार्यालय के 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Mon, 13 Feb 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
15 employees of smart city office found absent in surprise inspection
सीईओ ने अनुपस्थित मिले कई कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ विक्रम सिंह ने सोमवार सुबह 9:30 सेक्टर-20 स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 15 से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित मिले। सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने व अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान स्मार्ट सिटी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ विक्रम सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विंग के सभी अधिकारी व कर्मचारी लगातार विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखेंगे और निरीक्षण करेंगे। सीईओ ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान रखें और अगर कहीं कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी भी उन्हें दी जाए। सीईओ ने कहा कि जो परियोजनाएं 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरी हो चुकी हैं और उनकी अलग से सूची तैयार कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने नगर निगम व एफएमडीए के साथ तालमेल कर अलग-अलग परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान मुख्य अभियंता भी कार्यालय में नहीं थे और एक प्रोजेक्ट देखने गए थे। सीईओ के आने की सूचना पर वह कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त को दो दिन पहले ही स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन

200 से ज्यादा चालान रोज

उन्होंने स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम की समीक्षा करते हुए वहां लगे कैमरों पर प्रतिदिन किए जाने वाले चालान की जानकारी ली। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन पुलिस कर्मचारियों द्वारा कंट्रोल में 200 से ज्यादा चालान किए जा रहे हैं। इस पर सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी कैमरों को चालू रखा जाए और अगर कोई कैमरा खराब होता है तो तुरंत उसे ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed