फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कोग्रीन है या बदमाश ग्रीन, अधिकारी कर रहे वसूली: पार्षद जीतेंद्र यादव

कोग्रीन है या बदमाश ग्रीन, अधिकारी कर रहे वसूली: पार्षद जीतेंद्र यादव

Tue, 05 Feb 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
कोग्रीन है या बदमाश ग्रीन, अधिकारी कर रहे वसूली: पार्षद जीतेंद्र यादव
पार्षद बोले : ईकोग्रीन करती है अवैध वसूली
विज्ञापन

कंपनी अफसर ने कहा, पुष्टि हुई तो देंगे इस्तीफा

फरीदाबाद। ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारी ग्रीन फील्ड से 50 हजार रुपये वसूलते हैं। इसके वेंडर फैक्ट्रियों और घरों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सदन की बैठक में कंपनी पर यह आरोप पार्षद जीतेंद्र यादव ने लगाए तो वरिष्ठ उपमहापौर सहित अन्य पार्षदों ने अवैध वसूली की पुष्टि की।
सदन में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाए गए कंपनी के रमेश शर्मा ने कहा कि यदि उन पर उगाही का आरोप साबित हो गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। पार्षद हेमा बैंसला के पिता कैलाश बैंसला ने कहा कि उन्होंने खुद रमेश शर्मा को अपने हाथ से 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद सभी पार्षदों ने कंपनी की कार्यशैली की फजीहत की। रमेश शर्मा और प्रोजेक्ट हेड राजीव अरोड़ा आरोपों का जवाब नहीं दे सके। अतिरिक्त उपमहापौर धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि तीन माह के कार्यकाल में उन्होंने कंपनी की कार्यशैली का बारीकी से अध्ययन किया। कंपनी के पास 1000 घरों पर मात्र एक वाहन उपलब्ध है, ऐसे में डोर टू डोर कलेक्शन बेमानी है। शहर में 780 खत्ते हैं कंपनी इन्हें भी नहीं घटा सकी। सूखा और गीला कूड़ा मौके पर ही अलग नहीं किया जाता। ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़े को अलग करने की मशीन तो है लेकिन बंद रहती है।
विज्ञापन

पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ईकोग्रीन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने से पहले विकल्प तैयार किए जाएं अन्यथा पूरा शहर गंदगी के ढेर में तब्दील हो जाएगा। कंपनी के राजीव अरोड़ा ने 15 दिन में सभी पार्षदों से मिलकर उनके क्षेत्र की समस्या का समाधान कराने का वादा किया। इस पर सदन ने कंपनी को एक और मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed