{"_id":"5beec8f7bdec22699b14a43d","slug":"141542375671-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की जनसभा के चलते भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की जनसभा के चलते भारी वाहनों पर रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Nov 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुग्राम में होने वाली जनसभा के मद्देनजर फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर 19 नवंबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को सुल्तानपुर, गुरुग्राम में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही रिमोट द्वारा बल्लभगढ़ मेट्रो का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक लोकेंद्र सिंह ने 19 नवंबर को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भारी वाहन पाली-सोहना रोड से अपने गंतव्य पर जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन