{"_id":"5b9845d0867a5501a17642f7","slug":"141536706000-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को वाईएमसीए से जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों को वाईएमसीए से जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों को वाईएमसीए से जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन
- युवा आगाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवा आगाज संगठन ने फरीदाबाद, पलवल और मेवात के सभी कॉलेजों को वाईएमसीए विश्वविद्यालय से संबंद्ध किए जाने की मांग उठाई है। संगठन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्या से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
संगठन कार्यकर्ता महिला कॉलेज की प्राचार्या गवती राजपूत, केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज प्राचार्या वंदना को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपनी मांग के लिए वह जिले के कॉलेजों के बाहर मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू करेेंगे। संगठन संयोजक जसवंत पंवार ने बताया कि उनकी संस्था उक्त मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम को जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। नेहरू कॉलेज छात्र नेता दिशा शर्मा ने बताया कि इसी मांग को लेकर डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डा. सतीश आहूजा, शिक्षाविद् डा. एमपी सिंह और पूर्व प्राचार्या डीके शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर दिपांशी, श्वेता, भव्य, कल्पना, नव्या, साहिल, हर्ष और सुनील आदि छात्र मौजूद रहे।